Get App

पहले प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट! ऐसे खुला पूरा केस

पुलिस का कहना है कि रिश्ते के खुलासे और बेटे के विरोध से परेशान होकर गंगम्मा और उसके प्रेमी ने वीरेंद्र की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर एक कब्रिस्तान में चुपचाप दफना दिया गया ताकि किसी को शक न हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2026 पर 1:44 PM
पहले प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट! ऐसे खुला पूरा केस
Kurnool Murder: पहले प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट! ऐसे खुला पूरा केस

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के आदोनी इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 15 साल के बेटे की हत्या कर दी, क्योंकि बेटा उनके रिश्ते का विरोध करता था।

मृतक किशोर वीरेंद्र, जी. होसल्ली गांव का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, उसकी मां गंगम्मा का दर्गप्पा नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। वीरेंद्र अक्सर अपनी मां के इस रिश्ते पर सवाल उठाता था और उसने इस बारे में रिश्तेदारों और गांव वालों को भी बता दिया था। इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे।

पुलिस का कहना है कि रिश्ते के खुलासे और बेटे के विरोध से परेशान होकर गंगम्मा और उसके प्रेमी ने वीरेंद्र की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर एक कब्रिस्तान में चुपचाप दफना दिया गया ताकि किसी को शक न हो।

खुद ही बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें