Lalit Modi: ललित मोदी का बड़ा खुलासा- हर बर्थडे पर बेटे को फरारी करते हैं गिफ्ट! वजह सुनकर रह जाएंगे दंग

Lalit Modi Ferrari Gift Son: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने खुलासा किया है कि वह अपने बेटे को 21 वें जन्मदिन से लेकर हर बर्थडे पर उसे एक फरारी गिफ्ट करते हैं। यह बात सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन यह सच है।

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
ललित मोदी का बड़ा खुलासा- हर बर्थडे पर बेटे को फरारी करते हैं गिफ्ट!

Lalit Modi Ferrari Gift Son: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने खुलासा किया है कि वह अपने बेटे को 21 वें जन्मदिन से लेकर हर बर्थडे पर उसे एक फरारी गिफ्ट करते हैं। यह बात सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन यह सच है। वहीं, धीरे-धीरे यह गिफ्ट एक ऐसे कारों के कलेक्शन में बदल गया है, जो दिखाता है कि उनके पास कितनी संपत्ति है।

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन के पॉडकास्ट ‘द ओवरलैप किक्रेट’ में ललित मोदी ने इस अनोखी परंपरा के पीछे की वजह बताई, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। न्यूज 18 के राकेश शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें कभी फरारी रखने की इजाजत नहीं थी, जबकि वे हमेशा से फरारी कार खरीदना चाहते थे। लेकिन बाद में, जब उन्हें उनके जीजा ने 40वें जन्मदिन पर पहली बार फरारी गिफ्ट की तो उनका सपना सच हो गया। इसके बाद से उन्होंने तय किया कि वे अपने बेटे को भी हर साल फरारी जरूर देंगे, ताकि उसे वह कमी महसूस न हो जो कभी उन्हें हुई थी।

आज यह फैसला एक बड़े कलेक्शन में बदल चुका है। ललित मोदी के अनुसार, परिवार के पास करीब 32 फरारी कारें हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा उनके बेटे के पास है।


अब सवाल यह उठता है कि कोई व्यक्ति हर साल इतना खर्च कैसे उठा सकता है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ललित मोदी की कुल संपत्ति 500 ​​ से 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच मानी जाती है, जो लगभग 4,000-5,000 करोड़ रुपये के बराबर है। उनकी अधिकांश संपत्ति उनके फैमिली बिजनेस, समझदारी भरे निवेश और निश्चित रूप से IPL की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से आती है।

मोदी परिवार का तंबाकू और एंटरटेनमेंट जैसे उद्योगों में गहरा जुड़ाव रहा है, लेकिन ललित मोदी ने असली प्रसिद्धि तब हासिल की जब उन्होंने 2008 में IPL की शुरुआत की। इस कदम ने IPL को कुछ ही समय में एक ग्लोबल स्पोर्ट्स लीग बना दिया।

हालांकि, उनका सफर आसान नहीं रहा। 2013 में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें निलंबित कर दिया और बाद में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया, जिसे उन्होंने हमेशा नकारा है।

इसके बावजूद, उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है। चाहे लंदन में उनके घर हों या महंगी कारों से भरा उनका गैराज, हमेशा सुर्खियां बटोरते रहता है।

और फेरारी गिफ्ट देने की यह परंपरा शायद उनके लग्जरी लाइफस्टाइल का सबसे महत्वपूर्ण उदाहण है, जो उनके शौक और दौलत को सबसे ज्यादा दिखाती है।

यह भी पढ़ें: West Bengal Election: इन 110 सीटों पर एक महीने पहले टेंशन में थीं ममता बनर्जी, अब तस्वीर TMC के फेवर में कैसे, समझिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।