भारत में अगर आप Land Rover Defender लेने का सपना देख रहे थे लेकिन 1.5 करोड़ की कीमत देखकर रुक गए थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। Tata Motors की कंपनी JLR ने भारत में बड़ा दांव खेला है।

भारत में अगर आप Land Rover Defender लेने का सपना देख रहे थे लेकिन 1.5 करोड़ की कीमत देखकर रुक गए थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। Tata Motors की कंपनी JLR ने भारत में बड़ा दांव खेला है।
कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर ऑफ-रोडर Defender 110 की असेंबली अब भारत के पुणे प्लांट में शुरू कर दी है। पहले ये SUV स्लोवाकिया से पूरी बनी हुई (CBU) आती थी, जिस पर भारी इम्पोर्ट ड्यूटी लगती थी। अब पुणे में पार्ट्स आकर असेंबल (CKD) होने से टैक्स काफी कम हो गया है।
नई कीमत कितनी है?
कंपनी ने Defender 110 को एक ही लग्जरी ट्रिम - X-Dynamic HSE में पेश किया है, जिसमें तीन इंजन ऑप्शन हैं।
भारत यूरोप के बाहर पहला देश बन गया है जहां Defender बन रही है।
कीमत कम, फीचर्स ज्यादा
JLR ने सिर्फ कीमत ही नहीं घटाई, बल्कि पहले जो फीचर्स पैसे देकर लेने पड़ते थे, अब वो फ्री में स्टैंडर्ड कर दिए हैं। बेस मॉडल में अब एयर सस्पेंशन, Terrain Response 2, 3-जोन AC, एयर प्यूरीफायर, फ्रिज और 14-तरह से एडजस्ट होने वाली हीटेड-कूल्ड सीटें मिलेंगी। टॉप वाले 3.0 लीटर मॉडल्स में तो 20 इंच के अलॉय, Meridian साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और थर्ड-रो में भी हीटेड सीट जैसे 17 लाख रुपये तक के फीचर्स अब कंपनी ने स्टैंडर्ड कर दिए हैं।
बुकिंग शुरू, डिलीवरी 15 नवंबर से
बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों शुरू हो गई है। पहली गाड़ियां 15 नवंबर से मिलनी शुरू होंगी। ध्यान दें, सिर्फ 5-डोर वाली Defender 110 ही भारत में बनेगी। छोटी Defender 90, लंबी Defender 130 और पावरफुल OCTA अभी भी इम्पोर्ट होकर ही आएंगी।
कंपनी का कहना है कि भारत Defender के टॉप 10 बाजारों में है और लोकल बनने से वेटिंग पीरियड भी कम होगा।
JLR का ये फैसला सिर्फ एक प्राइस-कट नहीं, बल्कि भारत के लग्जरी कार बाजार के लिए बड़ा संकेत है। 34 लाख रुपये सस्ती होकर Defender अब सीधे BMW X7, Mercedes GLS और Audi Q8 को टक्कर देगी।
मेक-इन-इंडिया से न सिर्फ कीमत कम हुई है बल्कि फीचर्स भी बढ़े हैं और डिलीवरी भी तेज होगी। जो लोग अब तक कीमत की वजह से Defender को सिर्फ देख रहे थे, उनके लिए पुणे में बनी ये SUV अब एक प्रैक्टिकल ड्रीम कार बन गई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।