Get App

महाराष्ट्र में भाषा विवाद बढ़ा, ‘मराठी में कमेंट करो, वरना राज ठाकरे आ जाएंगे’, धमकी देने वाला छात्र पिटा

ताजा मामला नवी मुंबई का है जहां एक छात्र की अपने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर मराठी में कमेंट करने को लेकर विवाद के बाद पिटाई कर दी गई। छात्र पर उसके कॉलेज के बाहर कुछ लोगों ने हमाला कर दिया। इस विवाद में पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 1:03 PM
महाराष्ट्र में भाषा विवाद बढ़ा, ‘मराठी में कमेंट करो, वरना राज ठाकरे आ जाएंगे’, धमकी देने वाला छात्र पिटा

महाराष्ट्र में भाषा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक छात्र का है, जिसकी नवी मुंबई स्थित कॉलेज के बाहर कथित तौर से पिटाई कर दी गई।

बताया जा रहा है कि यह छात्र कॉलेज के एक व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप पर कुछ सदस्य जब हिंदी में बात कर रहे थे, तो उसने कथित रूप से मराठी में जबाव दिया और कहा, ‘मराठी में बात करो, वरना राज ठाकरे आ जाएंगे।’ वह लोगों के हिंदी में कमेंट करने से नाराज था। यह कमेंट महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के संदर्भ में किया गया था, जिनकी पार्टी मराठी भाषा को लेकर उठे विवाद के केंद्र में है। इसके बाद ग्रुप पर गुस्से में लोगों ने मेसेज करने शुरू कर दिए।

छात्र के कमेंट के बाद विवाद शुरू हो गया। मामला अगले दिन तब और बढ़ गया, जब अपने कॉलेज के बाहर कुछ लोगों ने सुबह तकरीबन 10.30 बजे उसकी पिटाई कर दी, जिसमें फैजान नाइक भी शामिल था। बताया जा रहा है कि फैजान ने 20 वर्षीय लड़के के सिर पर हॉकी स्टिक से मारा जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आधिकारिक तौर से मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

वाशी के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आदिनाथ बुधवंत ने बताया कि दो समूहों के बीच हुए इस विवाद में वाशी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह विवाद ग्रुप पर कमेंट को लेकर दो लोगों के बीच हुई बहस के कारण हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें