Get App

Lawrence Bishnoi: 'ये सिर्फ ट्रेलर था, अगली बार...', लॉरेंस गैंग ने बादशाह को दी जान से मारने की धमकी

Lawrence Bishnoi: इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में गैंग के सदस्य रणदीप मलिक और अनिल पंडित का नाम सामने आया है, जो फिलहाल अमेरिका में बताए जा रहे हैं। पोस्ट में दावा किया गया कि यह गोलीबारी केवल एक “ट्रेलर” थी

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 9:06 PM
Lawrence Bishnoi: 'ये सिर्फ ट्रेलर था, अगली बार...', लॉरेंस गैंग ने बादशाह को दी जान से मारने की धमकी
सिंगर बादशाह को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

मशहूर भारतीय रैपर और सिंगर बादशाह को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी गई बताई जा रही है।

धमकी भरे इस पोस्ट में रणदीप मलिक और अनिल पंडित की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इसमें पानीपत के असंध रोड स्थित वेस्टर्न यूनियन से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। हमलावरों ने दावा किया कि ये लोग वेस्टर्न यूनियन और कथित हवाला चैनलों से जुड़े कारोबार चला रहे थे।

बादशाह को मिली धमकी 

इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में गैंग के सदस्य रणदीप मलिक और अनिल पंडित का नाम सामने आया है, जो फिलहाल अमेरिका में बताए जा रहे हैं। पोस्ट में दावा किया गया कि यह गोलीबारी केवल एक “ट्रेलर” थी। उनका कहना था कि इस कार्रवाई का मकसद उन लोगों को सजा देना है, जो देश की संपत्ति को विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें