Get App

Renu Chaudhary viral video: ‘हिंदी सीखो वरना…’ भाजपा पार्षद रेनू चौधरी का विदेशी फुटबॉलर को फटकार लगाते वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश

Renu Chaudhary viral video: पटपड़गंज वार्ड की भाजपा पार्षद रेनू चौधरी का दिल्ली के एक सार्वजनिक पार्क में एक विदेशी नागरिक से बहस करते और हिंदी न बोलने पर उसे फटकार लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 7:47 AM
Renu Chaudhary viral video: ‘हिंदी सीखो वरना…’ भाजपा पार्षद रेनू चौधरी का विदेशी फुटबॉलर को फटकार लगाते वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
‘हिंदी सीखो वरना…’ भाजपा पार्षद रेनू चौधरी का विदेशी फुटबॉलर को फटकार लगाते वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश

Renu Chaudhary viral video: दिल्ली के पटपड़गंज वार्ड की भाजपा पार्षद  रेनू चौधरी का दिल्ली के एक सार्वजनिक पार्क में एक विदेशी नागरिक से बहस करते और हिंदी न बोलने पर उसे फटकार लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

वीडियो में, चौधरी उस व्यक्ति से सवाल करती हैं कि भारत में रहते हुए भी उसने हिंदी क्यों नहीं सीखी और उसे चेतावनी देती हैं कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे। एक अन्य दृश्य में, पार्षद कैमरे से दूर किसी की ओर इशारा करते हुए पार्क के नियमों का हवाला देती हैं और कहती हैं कि पार्क को रात 8 बजे तक बंद कर देना चाहिए और चेतावनी देती हैं कि किसी भी आपराधिक गतिविधि के लिए वहां मौजूद लोग जिम्मेदार होंगे।

वहीं, विदेशी नागरिक ने मीडिया को बताया कि वह 12 साल पहले अवसरों की तलाश में भारत आया था और एक फुटबॉल अकादमी में शामिल हो गया, जहां वह स्थानीय पार्कों में बच्चों को प्रशिक्षण देता था।

मुझे डर लग रहा है। अगर यही चलता रहा तो मुझे जल्द ही जाना पड़ सकता है: विदेशी फुटबॉलर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें