Get App

गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, छात्रों और स्टाफ में दहशत, परीक्षाएं की गई स्थगित

Ghaziabad School in Leopard: बुधवार (25 फरवरी) की सुबह गाजियाबाद के एक स्कूल में तेंदुआ देखा गया, जिसके चलते छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के संजय नगर इलाके में स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल में यह तेंदुआ सुबह करीब 5:15 बजे घुसता हुआ दिखाई दिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 4:24 PM
गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, छात्रों और स्टाफ में दहशत, परीक्षाएं की गई स्थगित
गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, छात्रों और स्टाफ में दहशत

Ghaziabad School in Leopard: बुधवार (25 फरवरी) की सुबह गाजियाबाद के एक स्कूल में तेंदुआ देखा गया, जिसके चलते छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के संजय नगर इलाके में स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल में यह तेंदुआ सुबह करीब 5:15 बजे घुसता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, माना जा रहा है कि तेंदुआ स्कूल में घुस गया है और फिलहाल वहीं छिपा हुआ है। तेंदुआ देखे जाने से छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ में दहशत फैल गई है।

तेंदुए को देखे जाने के बाद, स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी लाठी और हेलमेट लेकर स्कूल पहुंचे और जानवर को पकड़ने के लिए स्कूल की सीमा पर जाल बिछाया। अधिकारी जानवर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।

CCTV फुटेज देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें