8 जुलाई को दुनिया एक अनोखी खगोलीय घटना की गवाह बनने जा रही है। पृथ्वी के झुकाव और गर्मियों के मौसम की वजह से एक ऐसा समय आएगा, जब दुनिया की करीब 99 फीसदी आबादी एक साथ दिन के उजाले या हल्की रोशनी का अनुभव करेगी। भारत समेत एशिया के ज्यादातर हिस्सों में इस दौरान सूरज की रोशनी मौजूद रहेगी। करीब 11:10 GMT पर होने वाली इस घटना में दुनिया के लगभग 8.2 अरब लोगों पर सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से दिन का असर दिखाई देगा।
