Get App

लोकपाल ने मांगी 70 लाख रुपए वालीं 7 हाई-एंड BWM कारें, टेंडर किया जारी

इस कार की बाजार में ऑन-रोड कीमत लगभग 70 लाख रुपए है, जिससे सात कारों की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए हो जाती है। लोकपाल चाहता है कि ये कारें दिल्ली के वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया में उसके कार्यालय में लोकपाल की ओर से सप्लाई आदेश जारी करने की तारीख से दो हफ्ते या ज्यादा से ज्यादा 30 दिनों के भीतर पहुंचा दी जाएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 2:34 PM
लोकपाल ने मांगी 70 लाख रुपए वालीं 7 हाई-एंड BWM कारें, टेंडर किया जारी
लोकपाल ने मांगी 70 लाख रुपए वालीं 7 हाई-एंड BWM कारें, टेंडर किया जारी

भारत के लोकपाल लगभग 70 लाख रुपए की कीमत वाली सात हाई-एंड BMW कारें खरीदना चाहता हैं और इसके लिए उन्होंने एक आधिकारिक टेंडर जारी किया है। CNN-NEWS18 को अब 16 अक्टूबर की तारीख वाले इस टेंडर दस्तावेज की एक कॉपी मिली है। लोकपाल सात सदस्यों वाला निकाय है, जिसमें एक अध्यक्ष और छह सदस्य हैं। दस्तावेज में कहा गया है, "भारत के लोकपाल ने भारत के लोकपाल को सात BMW 3 सीरीज 330 Li कारों की सप्लाई के लिए प्रतिष्ठित एजेंसियों से ओपन टेंडर आमंत्रित किए हैं।" इसमें स्पोर्ट (लंबे व्हीलबेस) और सफेद रंग के मॉडल की जरूरत बताई गई है।

इस कार की बाजार में ऑन-रोड कीमत लगभग 70 लाख रुपए है, जिससे सात कारों की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए हो जाती है। लोकपाल चाहता है कि ये कारें दिल्ली के वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया में उसके कार्यालय में लोकपाल की ओर से सप्लाई आदेश जारी करने की तारीख से दो हफ्ते या ज्यादा से ज्यादा 30 दिनों के भीतर पहुंचा दी जाएं।

BMW वेबसाइट के अनुसार, नई BMW 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च की गई थी और यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार है जिसमें सबसे ज्यादा जगह वाली दूसरी सीट रो है। इस लेटेस्ट कार के बारे में BMW वेबसाइट कहती है, "इस सेगमेंट में सबसे लंबे व्हीलबेस के साथ सबसे शानदार रियर सीट एक्सपीरियंस।"

भारत का लोकपाल, लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत स्थापित अपनी तरह का पहला संस्थान है, जो उपरोक्त अधिनियम के दायरे और परिधि में आने वाले सार्वजनिक पदाधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें