Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह का पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु का तुलसी जी के साथ विवाह होता है। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और संसार का कामकाज फिर से संभालते हैं। इसके अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह होता है और इसी के साथ हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस साल ये पर्व 02 नवंबर रविवार के दिन मनाया जाएगा। आइए जानें इसकी सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा।
