Kerala LPG Shortage: LPG की कमी के कारण केरल में करीब 40 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि कई रेस्टोरेंट दूसरे तरीकों से खाना बनाने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए उन्हें काम रोकना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट के अलावा कैटरिंग सर्विस, हॉस्टल, कैंटीन और श्मशान घाट भी एलपीजी की कमी से प्रभावित हुए हैं। बता दें कि यह समस्या पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बाद पैदा हुई है।
