Lucknow News: लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति अपनी पत्नी को लाने उसके मायके गया था, जहां उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ससुराल वालों की हत्या कर दी। पीटीआई ने एक अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि यह घटना बुधवार को शहर के विजय खेड़ा इलाके में रात करीब 9 बजे हुई। जगदीप नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूनम के उसके साथ जाने से इनकार करने के बाद हुए झगड़े के बाद अपने ससुर अनंतरम (80) और सास (75) को चाकू से गोदकर मार डाला।
