महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 65 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची की पत्थर से मारकर हत्या कर दी और शव को एक गोशाला में छिपा दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
