Viral Video: कॉलेज में हंसते-हंसते Farewell स्पीच दे रही थी छात्रा, अचानक हुआ ये बड़ा हादसा

आरजी शिंदे कॉलेज की बीएससी फाइनल ईयर की 20 साल की छात्रा वर्षा खरात की भाषण देते वक्त अचानक मौत हो गई। यह घटना 5 अप्रैल को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्षा साड़ी पहनकर मंच पर खड़ी नजर आ रही है और वह दर्शकों से बात करते हुए अचानक गिर जाती है

अपडेटेड Apr 06, 2025 पर 7:37 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक कॉलेज फेयरवेल पार्टी के दौरान दुखद घटना हुई।

Maharashtra Viral Video : कोरोना के बाद पूरे देश में राह चलते, खेल के दौरान, नाचने के दौरान, जिम में वर्कआउट करते या दिल का दौरा पड़ने की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। वहीं महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक कॉलेज फेयरवेल पार्टी के दौरान दुखद घटना हुई।

अचानक  हुई छात्रा की मौत 

आरजी शिंदे कॉलेज की बीएससी फाइनल ईयर की 20 साल की छात्रा वर्षा खरात की भाषण देते वक्त अचानक मौत हो गई। यह घटना 5 अप्रैल को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्षा साड़ी पहनकर मंच पर खड़ी नजर आ रही है और वह दर्शकों से बात करते हुए अचानक गिर जाती है। जैसे ही वर्षा मंच पर गिरी, वहां मौजूद छात्र तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे पास के परांदा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घरवालों ने दी ये जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्षा के चाचा ने बताया कि उसे दिल की बीमारी थी और करीब सात साल पहले उसकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। जिला परिषद स्कूल के शिक्षक धनजी खरात ने बताया, "दिल की सर्जरी के बाद वह रोज़ दवा लेती थी। लेकिन शुक्रवार को कॉलेज जाने की जल्दी में उसने अपनी दवा नहीं ली थी।"

कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि वर्षा एक होशियार छात्रा थी और अपने भविष्य और परिवार के लिए बड़े सपने देखती थी। वह एक साधारण परिवार से थी – उसके माता-पिता खेतों में काम करते हैं। उसकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी है। हालांकि उसकी मौत की असली वजह अब तक साफ नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भाषण देते समय उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।