Get App

Maharashtra Chunav Result: 'लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है'; BMC चुनाव नतीजों पर ठाकरे ब्रदर्स की पहली प्रतिक्रिया, मराठियों के साथ खड़े रहने का किया वादा

Maharashtra BMC Chunav Result: ठाकरे परिवार के गढ़ में सेंध लगाते हुए BJP और शिवसेना के गठबंधन ने चुनावों में 227 में से 118 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। बीजेपी के 89 सीट जीतने और शिवसेना को 29 सीट मिलने के साथ ही गठबंधन ने देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक आंकड़ा पार कर लिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 12:33 PM
Maharashtra Chunav Result: 'लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है'; BMC चुनाव नतीजों पर ठाकरे ब्रदर्स की पहली प्रतिक्रिया, मराठियों के साथ खड़े रहने का किया वादा
Maharashtra BMC Chunav Result: ठाकरे परिवार के गढ़ बीएमची चुनाव में शिवसेना (UBT) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को 6सीटें मिलीं

Maharashtra BMC Chunav Result: देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव के नतीजों पर ठाकरे ब्रदर्स की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुखिया राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार (17 जनवरी) को BMC चुनाव नतीजों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में मराठी लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहने का वादा किया। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। ठाकरे परिवार के गढ़ बीएमची चुनाव में शिवसेना (UBT) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को 6 सीटें मिली है।

राज ठाकरे ने चुनाव में हार के बाद अपने पहले बयान में कहा कि चुनाव आसान नहीं थे, क्योंकि यह शिवशक्ति के खिलाफ जबरदस्त पैसे की ताकत और सत्ता की ताकत की लड़ाई थी। MNS प्रमुख ने आगे कहा कि वह विश्लेषण करेंगे कि चुनावों में क्या गलत हुआ। उन्होंने मराठी लोगों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने का वादा किया।

X पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में MNS और शिवसेना (UBT) के चुने हुए पार्षदों को बधाई देते हुए राज ठाकरे ने लिखा, "यह चुनाव आसान नहीं था। यह शिवशक्ति के खिलाफ जबरदस्त पैसे की ताकत और सत्ता की ताकत की लड़ाई थी। फिर भी ऐसी लड़ाई में भी, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने शानदार लड़ाई लड़ी। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह दुख की बात है कि MNS को इस बार उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम हिम्मत हारने वाले और हार मानने वाले लोग हैं। हमारे जो पार्षद चुने गए हैं, वे अपने-अपने इलाकों में सत्ताधारी पार्टियों के लिए काफी होंगे। अगर वे मराठी लोगों के हितों के खिलाफ कुछ भी होते देखेंगे, तो वे निश्चित रूप से सत्ता में बैठे लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें