Maharashtra Local Body Election Result 2025: महाराष्ट्र में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले 'महायुति' गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। 288 स्थानीय निकायों में से ज्यादातार में सत्ताधारी गठबंधन ने जीत हासिल की है। न्यूज 18 के मुताबिक, 'महायुति' ने 288 में से 218 निकायों में जीत हासिल की है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विपक्षी पार्टियों ने अपनी हार के लिए महाराष्ट्र चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है।
