Get App

Maharashtra News: महाराष्ट्र की मंत्री के PA की पत्नी ने की आत्महत्या, परिवार ने उत्पीड़न का लगाया आरोप

Maharashtra News: एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र की पशुपालन एवं पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पाल्वे शनिवार (22 नवंबर) शाम वर्ली इलाके में अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी इस साल फरवरी में हुई थी। पाल्वे सरकार अस्पताल में डॉक्टर थीं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 23, 2025 पर 3:55 PM
Maharashtra News: महाराष्ट्र की मंत्री के PA की पत्नी ने की आत्महत्या, परिवार ने उत्पीड़न का लगाया आरोप
Maharashtra News: महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के PA की पत्नी ने हैरेसमेंट के आरोपों के बीच सुसाइड कर लिया

Maharashtra News: महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के पर्सनल असिस्टें (PA) की पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते मध्य मुंबई स्थित अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार (23 नवंबर) को इसकी जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की पशुपालन एवं पर्यावरण मंत्री मुंडे के PA अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पाल्वे शनिवार (22 नवंबर) शाम वर्ली इलाके में अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी इस साल फरवरी में हुई थी। पाल्वे सरकार द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में डॉक्टर थीं।

पुलिस के अनुसार, पाल्वे के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें प्रताड़ित और परेशान किया। इसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिवार ने पाल्वे की मौत की गहन जांच की मांग की है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक मौत की एक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

सरकारी डॉक्टर थी पत्नी

मृतक गौरी पाल्वे सरकारी KEM हॉस्पिटल में डेंटल डिपार्टमेंट में डॉक्टर थीं। पुलिस के मुताबिक, पाल्वे के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पति उन्हें टॉर्चर और हैरेस करते थे। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने मौत की पूरी जांच की मांग की है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के पर्सनल असिस्टेंट की पत्नी ने कथित तौर पर घरेलू झगड़े के कारण सेंट्रल मुंबई में अपने घर पर सुसाइड कर लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें