Maharashtra Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर बीजेपी नेतृत्व अपने नेताओं को खुली छूट दे दे, तो शिवसेना प्रमुख का राजनीतिक वजूद खत्म हो सकता है। महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने डायरेक्ट एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर निशाना बनाकर यह टिप्प्णी का। उन्होंने कहा कि हम उनका अस्तित्व खत्म कर सकते हैं। इस बयान के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन 'महायुति' के सहयोगी दलों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
