Chamoli Train Accident: मंगलवार देर शाम उत्तराखंड के चमोली जिले में विष्णुगढ़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पिपलकोटी सुरंग के अंदर श्रमिकों और अधिकारियों को ले जा रही एक लोको ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें लगभग 60 लोग घायल हो गए।
Chamoli Train Accident: मंगलवार देर शाम उत्तराखंड के चमोली जिले में विष्णुगढ़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पिपलकोटी सुरंग के अंदर श्रमिकों और अधिकारियों को ले जा रही एक लोको ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें लगभग 60 लोग घायल हो गए।
चमोली के जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि देर शाम हुई इस दुर्घटना के समय ट्रेन में कुल 109 लोग सवार थे, जिनमें से 60 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और सभी घायलों की हालत स्थिर है।
डीएम ने दी जानकारी
डीएम ने बताया कि THDC (इंडिया) द्वारा निर्मित परियोजना के पिपलकोटी सुरंग के अंदर एक ट्रेन में यात्रियों और दूसरी में सामग्री ले जाई जा रही थी, तभी दोनों की टक्कर हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए श्रमिकों, अधिकारियों और सामग्री के परिवहन हेतु सुरंगों के अंदर लोको ट्रेनों का उपयोग किया जाता है।
घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया
घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 42 घायल मजदूरों का इलाज गोपेश्वर जिला अस्पताल में किया जा रहा है और 17 घायलों को पीपलकोटी स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है।
बता दें कि चमोली जिले में हेलंग और पिपलकोटी के बीच अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट की यह जलविद्युत परियोजना बनाई जा रही है। इस परियोजना से चार टर्बाइनों के माध्यम से 111 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसे अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।