Get App

हापुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे धार्मिक स्थलों की लोकेशन

हापुड़ जिले के धौलाना इलाके से पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो कथित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि वे सीमा पार स्थित अपने सहयोगियों को धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन की जानकारी भेजते थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 1:24 PM
हापुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे धार्मिक स्थलों की लोकेशन
हापुड़ में पाकिस्तानी लिंक का बड़ा खुलासा, दो संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना इलाके से पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो कथित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि वे सीमा पार स्थित अपने सहयोगियों को धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन की जानकारी भेजते थे। इस घटान की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।

आरोपियों की पहचान धौलाना के पीपलेहड़ा निवासी अजीम राणा और मेरठ जिले के जय गांव निवासी आजाद राजपूत के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि धौलाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राणा दिल्ली के एक मॉल में सूखे मेवों का स्टॉल चलाता था, जबकि आजाद राजपूत गुरुग्राम की एक पाइप फैक्ट्री में ठेकेदार के रूप में काम करता था।

SP ने दी जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें