Sun TV Shares: तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में डीएमके गठबंधन के पिछड़ने का असर स्टॉक मार्केट में भी दिखा और सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) के शेयर 9% से अधिक फिसल गए। यह इसके शेयरों के लिए अगस्त 2024 के बाद से इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट है, जब इसके शेयर 10% से अधिक टूटे थे। आज की बात करें मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सन टीवी के शेयरों पर बिकवाली का ऐसा दबाव बनाया है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। आज बीएसई पर यह 5.72% की गिरावट के साथ ₹545.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.50% फिसलकर ₹547.55 तक आ गया था।
