Adroit Industries IPO Listing: गाड़ियों के ड्राइवरट्रेन/ड्राइवलाइव सिस्टम के लिए पावर ट्रांसफर पार्ट्स बनाने वाली एंड्रॉयट इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 176 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹134 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹250.00 और NSE पर ₹235.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 87% तक का लिस्टिंग गेन (Adroit Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹248.35 (Adroit Industries Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 85.34% मुनाफे में हैं।
