Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु चुनाव में बड़ा उलटफेर! DMK की बढ़त के बीच विजय की TVK ने बनी गेम-चेंजर

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मतगणना के शुरुआती रुझानों में सियासी तस्वीर तेजी से बदलती दिख रही है। इस बार सबकी नजर थलापति विजय (Vijay) की पार्टी TVK पर टिकी है, जो कई सीटों पर चौंकाने वाली बढ़त बनाती नजर आ रही है।

अपडेटेड May 04, 2026 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
तमिलनाडु चुनाव में बड़ा उलटफेर! DMK की बढ़त के बीच विजय की TVK ने बनी गेम-चेंजर


Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मतगणना के शुरुआती रुझानों में सियासी तस्वीर तेजी से बदलती दिख रही है। इस बार सबकी नजर थलापति विजय (Vijay) की पार्टी TVK पर टिकी है, जो कई सीटों पर चौंकाने वाली बढ़त बनाती नजर आ रही है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी TVK ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन दिखाकर राजनीतिक समीकरणों को हिला दिया है।

पोस्टल बैलेट की गिनती में जहां मौजूदा DMK सरकार बढ़त बनाए हुए है और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में वापसी के संकेत दे रही है, वहीं TVK की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि यह चुनाव अब पारंपरिक पार्टियों तक सीमित नहीं रहा।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में DMK कई सीटों पर आगे है और AIADMK पीछे-पीछे चल रही है, लेकिन असली बातचीत अब TVK को लेकर हो रही है। चाय की दुकानों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह यही सवाल गूंज रहा है-क्या विजय वाकई गेम-चेंजर बन सकते हैं?

वहीं, सीमन की पार्टी NTK इस बार अभी तक खास असर नहीं दिखा पाई है। कुल मिलाकर, इस चुनाव ने एक बात साफ कर दी है-तमिलनाडु की राजनीति अब पहले जैसी नहीं रही, और “विजय फैक्टर” ने इसमें नई जान डाल दी है।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election: क्या तमिलनाडु में बनेगी विजय की टीवीके की सरकार?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।