Get App

जयपुर में गजब की चोरी: स्कूटी पर कचौड़ी का स्वाद ले रहा था एजेंट, ₹20 लाख उड़ा ले गए बदमाश!

जयपुर में गजब की चोरी: जयपुर में नाश्ते के दौरान एक कलेक्शन एजेंट के 20 लाख रुपये चोरी हो गए। स्कूटर सवार दो चोर उसका कैश बैग छीनकर भागे, तो एजेंट हाथ में कचौरी लिए ही उनके पीछे दौड़ पड़ा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 12:49 PM
जयपुर में गजब की चोरी: स्कूटी पर कचौड़ी का स्वाद ले रहा था एजेंट, ₹20 लाख उड़ा ले गए बदमाश!
जयपुर में 20 लाख रुपये की चोरी के बाद हाथ में कचौड़ी लेकर चोरों के पीछे दौड़ते शख्स का वीडियो चर्चा में है।

जयपुर में गजब की चोरी: जयपुर में चोरी की एक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स हाथ में कचौड़ी की प्लेट लेकर दो चोरों के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है। चोर उसके स्कूटर से 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग रहे थे। शख्स ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है।

यह घटना 26 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में हुई। चंपालाल नाम के व्यक्ति कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। वह कुछ खाने के लिए रुके थे और उन्होंने अपना स्कूटर खड़ा कर दिया था। इसी दौरान दो लोग स्कूटर पर आए और मौका देखकर बैग लेकर भाग गए।

चोरों ने उड़ाया कैश से भरा बैग

CCTV फुटेज के मुताबिक, चंपालाल ने 20 लाख रुपये से भरा बैग स्कूटर के फुटबोर्ड पर रखा था। वह कचौड़ी खाने में व्यस्त थे, तभी हेलमेट पहने दो लोग स्कूटर पर वहां पहुंचे। पीछे बैठे व्यक्ति ने तेजी से बैग उठाया और दोनों वहां से निकल गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें