Credit Cards

Mann Ki Baat: पहलगाम आतंकी हमले का दर्द पीएम मोदी के दिल में छलका, कहा – पीड़ित परिवारों को मिलेगा न्याय

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश वासियों का खून खौल रहा है। सबको न्या मिलेगा और न्याय मिलकर रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है

अपडेटेड Apr 27, 2025 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement
Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम का आज 121वां एपिसोड है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (27 अप्रैल) को अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर भारतीय पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है। पीएम मोदी का यह मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हो गया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों में जो आक्रोश है। वो आक्रोश पूरी दुनिया में है। इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं।.मुझे भी Global leaders ने phone किए हैं,। पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

आतंकी कश्मीर को बर्बाद करना चाहते हैं – पीएम मोदी


मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुआ यह हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी। तब देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया। आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर बर्बाद हो जाए। इसलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपना संकल्प मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर, मैं पीड़ित परिवारों को आश्वासन देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

संकट के समय भारत सबका दोस्त – पीएम मोदी

मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले महीने म्यांमार में विनाशकारी भूकंप आया था। भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया। ऑपरेशन ब्रह्मा में भाग लेने वाले सभी लोगों पर हमें बेहद गर्व है। 'वसुधैव कुटुम्बकम' हमारी परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है। संकट के समय में वैश्विक मित्र के रूप में भारत की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता हमारी पहचान बन रही है।

सचेत ऐप से मिलेगी मौसम की जानकारी - पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने मन की बात के जरिए आगे कहा कि सचेत ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। इस ऐप को भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बनाया गया है। सचेत ऐप का मकसद हर संभव तरीके से सूचित और सुरक्षित रखना है। इस ऐप के जरिए आप मौसम विभाग से अपडेट भी हासिल कर सकते हैं। यह ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी मुहैया करता है।

एक पेड़ मां के नाम – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक पेड़ मां के नाम' अभियान उस मां को समर्पित है। जिसने हमें जन्म दिया और धरती मां को। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस अभियान को एक साल पूरा हो जाएगा। इस एक साल में देशभर में 1.4 अरब से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। भारत की पहल को देखते हुए विदेशों में भी लोगों ने अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाए हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि आप भी इस अभियान से जरूर जुड़ें।

बता दें कि मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है।

Pahalgam Terror Attack Video: जम्मू-कश्मीर में गरजी भारतीय सेना, 9 आतंकियों के घर हो गए जमींदोज, देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।