Get App

Mann Ki Baat: गर्मी की छुट्टी में बच्चे समय का करें सदुपयोग, किसी भी नई पहल की करें शुरुआत – पीएम मोदी

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज (30 मार्च 2025) मन की बात के जरिए देशवासियों से रूबरू होंगे। 'मन की बात' कार्यक्रम का 120 वां एपिसोड कुछ ही देर में प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2025 पर 11:59 AM
Mann Ki Baat: गर्मी की छुट्टी में बच्चे समय का करें सदुपयोग, किसी भी नई पहल की करें शुरुआत – पीएम मोदी
Mann Ki Baat: 'मन की बात' कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (30 मार्च 2025) को अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला महीना पूरी तरह से त्योहारों का महीना होगा। देश के अलग – अलग हिस्सों में कई त्योहार मनाए जाएंगे। ये त्योहार हमें बताते हैं कि भारत की विविधता में एकता पिरोई हुई है। हमें एकता के साथ आगे बढ़ना होगा। बता दें कि पीएम मोदी की मन की बात का ये 120वां एपिसोड है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे गए थे। कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर सुझाव भी आए थे।

मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

उन्होंने कहा, 'आज कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में उगादि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है। विविधता भरे हमारे देश में अलग-अलग राज्यों में अगले कुछ दिन में असम में 'रोंगाली बिहू', बंगाल में 'पोइला बोइशाख', कश्मीर में 'नवरेह' का उत्सव मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी। इसे लेकर भी उत्साह का माहौल है और ईद का त्योहार तो आ ही रहा है। यानी ये पूरा महीना त्योहारों का है, पर्वों का है। मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें