Get App

Lucknow : लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, सभी मरीजों को किया गया रेस्क्यू

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2025 पर 11:32 PM
Lucknow : लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, सभी मरीजों को किया गया रेस्क्यू
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई है।

Lucknow Lokbandhu Hospital  : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में कई मरीज भर्ती थे, जिन्हें बाद मे रेस्क्यू कर लिया गया  है। बता दें कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड़ और पुलिस की संयुक्त टीम आग बुझाने के प्रयास कर रही है। फ्लोर पर ज्यादा धुंआ फैलने से सांस लेना मुश्किल हो गया था।

वहीं इस घटना पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जानकारी दी कि,  सभी मरीजों को रेस्क्यू कर लिया गया है, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझा रही है कोई भी हताहत नहीं है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें