Get App

बीच समंदर से मुड़े रूसी तेल के जहाज, चीन को छोड़ अब भारत आ रहे 'एक्वा टाइटन' जैसे विशाल टैंकर

Middle East War: समंदर के रास्तों से एक दिलचस्प खबर आ रही है। रूस से कच्चा तेल लेकर चीन जा रहे कम से कम सात बड़े टैंकरों ने अचानक अपना रास्ता बदल लिया है। अब ये जहाज चीन के बजाय भारत के बंदरगाहों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत के साथ-साथ अब जापान और दक्षिण कोरिया ने भी रूस से तेल खरीदना शुरू कर दिया है

Edited By: Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 3:33 PM
बीच समंदर से मुड़े रूसी तेल के जहाज, चीन को छोड़ अब भारत आ रहे 'एक्वा टाइटन' जैसे विशाल टैंकर
Middle War: बीच समंदर से मुड़े रूसी तेल के जहाज, चीन को छोड़ अब भारत आ रहे 'एक्वा टाइटन' जैसे विशाल टैंकर (FILE PHOTO)

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत की 'ऑयल डिप्लोमेसी' रंग लाती दिख रही है। ग्लोबल मार्केट में मचे हड़कंप के बीच अब रूसी तेल से लदे वे जहाज, जो पहले चीन जा रहे थे, बीच समंदर से रास्ता बदलकर भारत की ओर रुख कर रहे हैं। समंदर के रास्तों से एक दिलचस्प खबर आ रही है। रूस से कच्चा तेल लेकर चीन जा रहे कम से कम सात बड़े टैंकरों ने अचानक अपना रास्ता बदल लिया है। अब ये जहाज चीन के बजाय भारत के बंदरगाहों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

'एक्वा टाइटन' का यू-टर्न

शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, 'एक्वा टाइटन' नाम का एक विशाल रूसी टैंकर दक्षिण चीन सागर (South China Sea) से अचानक मुड़ गया है। यह जहाज जनवरी के आखिर में रूस के बाल्टिक सागर पोर्ट से 'यूराल क्रूड' लेकर निकला था।

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले यह चीन के 'रिझाओ' पोर्ट जा रहा था, लेकिन मार्च के मध्य में दक्षिण-पूर्व एशियाई समुद्र में इसने यू-टर्न ले लिया। अब यह जहाज 21 मार्च को भारत के न्यू मंगलौर पोर्ट पर पहुंचने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें