राइजिंग भारत 2026: PM मोदी के जीवन पर तैयार खास किताब ‘Modi at 75’ की एक झलक, तस्वीरों में देखें

Rising Bharat 2026: ‘राइजिंग भारत 2026’ समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। वहीं पीएम मोदी को इस खास मौके पर Network18 की ओर से एक खास किताब भेंट की गई। 176 पन्नों की इस विशेष किताब में उनके जीवन के 75 अहम पड़ावों को आसान और रोचक तरीके से दिखाया गया है। इस किताब का नाम है ‘Modi at 75’ रखा गया है

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 17:24
Story continues below Advertisement
Rising Bharat 2026: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी Network18 समूह के राइजिंग भारत 2026 में शुक्रवार को शामिल हुए।

Rising Bharat 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Network18 समूह के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी और राइजिंग भारत समिट 2026 में ‘Modi at 75’ स्पेशल एडिशन से जुड़ी टीम के साथ।

Rising Bharat 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेटवर्क18 समूह के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी और इंटीग्रेशन एंड कन्वर्जेंस के ग्रुप एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा ‘Modi at 75’ की एक कॉपी भेंट करते हुए।

Rising Bharat 2026: भारत में अपनी पहली आध्यात्मिक यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी की एआई से तैयार की गई तस्वीर, जो प्रेजेंटेशन के क्रिएटिव हाइलाइट्स में शामिल थी,  इसे देख प्रधानमंत्री मुस्कुरा दिए।

Rising Bharat 2026: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने ‘Modi at 75’ के लिए प्रस्तावना लिखी है।

Rising Bharat 2026: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘Modi at 75’ के लिए अपने “दोस्त” नरेंद्र मोदी को एक खास पत्र लिखा है।

Rising Bharat 2026: नव निर्माण आंदोलन के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई गुजराती कविता के कुछ हिस्से किताब में शामिल किए गए हैं।