दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय देश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बेहद आक्रामक रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, इस शुरुआती तेजी के बीच वैश्विक मौसम के मोर्चे पर एक बहुत बड़ी चिंताजनक खबर सामने आई है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के ताजा विश्लेषणों ने आगाह किया है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो (El Niño) के बादल तेजी से गहराने लगे हैं। यह मौसमी गतिविधि आने वाले समय में भारतीय कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा टफ टाइम यानी कि मुश्किल समय ला सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) की हालिया रिपोर्ट भी चेतावनी देती है कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश के कंज्यूमर सेक्टर और ग्रामीण मांग के लिए अल नीनो एक बड़ा जोखिम बनकर उभरा है।
