भीषण गर्मी के लंबे दौर के बाद आसमान में उमड़ते काले बादल, ठंडी हवाएं और सोंधी मिट्टी की खुशबू भारत के सबसे पसंदीदा मौसम मानसून के आगमन का संकेत दे रही हैं। देश के करोड़ों लोगों के लिए यह तपती गर्मी से राहत का जरिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के नक्शे पर वह कौन सा राज्य है जहां मानसून सबसे पहले दस्तक देता है? वह राज्य है केरल। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से तीन दिन की देरी से 4 जून को आधिकारिक तौर पर केरल पहुंच चुका है।
