Monsoon Tracker: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। अल-नीनो जैसी परिस्थितियों के बावजूद मॉनसून अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों तक पहुंच चुका है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके लिए देश के कई हिस्सों में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
