भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब भारत में प्रवेश करने के करीब पहुंच गया है और केरल के तट के आसपास सक्रिय बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि केरल में इसके आधिकारिक प्रवेश में तीन से चार दिन की मामूली देरी हो सकती है। इस बीच, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल रही है।
