मध्य प्रदेश के एक गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 17 साल की लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के चेहरे और सिर पर कई वार किए, उसके बाल पकड़कर उसे छत तक घसीटा और फांसी देने की कोशिश की।
