मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की ग्राम पंचायतें एक बार फिर अपने हिसाब-किताब के कारनामों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला किसी बड़ी योजना का नहीं, बल्कि साधारण सी ईंट से जुड़ा हुआ है। शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक की भाटिया ग्राम पंचायत का एक बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिल के मुताबिक, पंचायत ने 2,500 ईंटों के लिए 1.25 लाख रुपए का पेमेंट किया गया। इसका मतलब हुआ कि एक ईंट की कीमत 50 रुपए पड़ी, जो मार्केट रेट से लगभग 10 गुना ज्यादा है।
