Get App

Mehul Choksi: भारत के इस जेल में रहेगा भगोड़ा मेहुल चोकसी, बैरक नंबर 12 की सामने आई पहली तस्वीरें

Mehul Choksi: भारत ने बेल्जियम के अधिकारियों को बताया है कि अगर भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को वहां से प्रत्यर्पित किया जाता है, तो उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 में रखा जाएगा। इसी के साथ मेहुल चौकसी के सभी दावों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। उसने कहा था कि भारत की जेलों में मानवाधिकारों का हनन होता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 6:24 PM
Mehul Choksi: भारत के इस जेल में रहेगा भगोड़ा मेहुल चोकसी, बैरक नंबर 12 की सामने आई पहली तस्वीरें
Mehul Choksi: भारत सरकार ने मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 की तस्वीरें बेल्जियम अधिकारियों को सौंपी है

Mehul Choksi: भारत ने मुंबई की आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 की तस्वीरें बेल्जियम के अधिकारियों को सौंप दी हैंअधिकारियो ने बताया कि भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को प्रत्यर्पित किए जाने के बाद इसी सेल में रखा जाएगा। भारत ने बेल्जियम के अधिकारियों को बताया है कि अगर चोकसी को वहां से प्रत्यर्पित किया जाता है, तो उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 में रखा जाएगा। इसी के साथ मेहुल चौकसी का यह दावा खारिज हो गया है जिसमें उसने कहा था कि भारत की जेलों में मानवाधिकारों का हनन होता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार सितंबर को एक पत्र के माध्यम से बेल्जियम के अधिकारियों को बताया कि जेल के बैरक संख्या 12 में प्रत्येक कैदी के लिए रहने का स्थान सजा के दौरान यातना की रोकथाम से संबंधित यूरोप की एक समिति की आवश्यकताओं के अनुरूप है।

गृह मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि जिस कोठरी में चोकसी को कैद रखा जाएगा। वह लगभग 20 फुट लंबी और 15 फुट चौड़ी है। इसमें अलग शौचालय एवं वाशरूम है। पत्र में बताया गया है कि छत की ऊंचाई लगभग 15 फुट है। इसमें तीन खिड़कियां, पांच ऊपरी वेंटिलेटर और एक ग्रिल वाला मुख्य दरवाजा है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, सामने आई तस्वीरों में 46 वर्ग मीटर का बैरक दिखाई दे रहा है। इसमें प्राइवटे शौचालयों और अन्य सुविधाओं वाली दो कोठरी हैं। ये तस्वीरें चोकसी के इस दावे का खंडन करने के लिए पर्याप्त है कि भारतीय जेलें भीड़भाड़ वाली और काफी असुरक्षित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें