Mumbai schools closed: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद मुंबई के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान गुरुवार (23 जुलाई) को खुले रहेंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल शहर में छुट्टी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, पालघर जिले में मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आर्थिक राजधानी के लिए 'येलो अलर्ट' और पड़ोसी इलाकों ठाणे, रायगढ़, पालघर और रत्नागिरी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
