Get App

तरबूज खाने के बाद सबसे अंत में हुई पिता अब्दुल्ला की मौत! चारों के पोस्टमार्टम हुए, क्या इस तरह से जान ले सकता है ये फल?

Mumbai Tarbuj Death News: पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को 40 साल के अब्दुल्ला के घर पर एक फैमिली गेट-टुगेदर था। खाने में 'चिकन पुलाव' बना था, जिसे मेहमानों ने भी खाया। मेहमानों के जाने के बाद परिवार ने तरबूज खाया। इसके तुरंत बाद सबको उल्टियां और चक्कर आने लगे

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 2:32 PM
तरबूज खाने के बाद सबसे अंत में हुई पिता अब्दुल्ला की मौत! चारों के पोस्टमार्टम हुए, क्या इस तरह से जान ले सकता है ये फल?
तरबूज खाने के बाद सबसे अंत में हुई पिता अब्दुल्ला की मौत! चारों के पोस्टमार्टम हुए, क्या इस तरह से जान ले सकता है ये फल?

दक्षिण मुंबई के जेजे मार्ग इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों- पति, पत्नी और उनकी दो बेटियों की 'फूड पॉइजनिंग' के कारण मौत हो गई। शक की सुई घर में खाए गए 'तरबूज' पर टिकी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या एक फल वास्तव में जान ले सकता है? आइए समझते हैं इस पूरी घटना और विशेषज्ञों की राय को।

क्या हुआ था दक्षिण मुंबई में?

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को 40 साल के अब्दुल्ला के घर पर एक फैमिली गेट-टुगेदर था। खाने में 'चिकन पुलाव' बना था, जिसे मेहमानों ने भी खाया। मेहमानों के जाने के बाद परिवार ने तरबूज खाया। इसके तुरंत बाद सबको उल्टियां और चक्कर आने लगे। हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को एक-एक कर चारों ने दम तोड़ दिया।

खास बात: जिन मेहमानों ने सिर्फ पुलाव खाया था, वे बिल्कुल ठीक हैं, इसलिए शक तरबूज पर गहरा गया है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें