Get App

Nitin Gadkari projects: चुनाव से पहले नागपुर को विकास की सौगात, नितिन गडकरी ने 2,980 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

Nitin Gadkari projects: सोमवार को नागपुर एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विकास अभियान का केंद्र बनकर उभरा, क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कुल 2,980 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 7:37 AM
Nitin Gadkari projects: चुनाव से पहले नागपुर को विकास की सौगात, नितिन गडकरी ने 2,980 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन
चुनाव से पहले नागपुर को विकास की सौगात, नितिन गडकरी ने 2,980 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

Nitin Gadkari projects: सोमवार को नागपुर एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विकास अभियान का केंद्र बनकर उभरा, क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कुल 2,980 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इन विकास परियोजनाओं का अधिकांश हिस्सा नागपुर में केंद्रित है, जबकि कुछ अतिरिक्त परियोजनाएं विदर्भ के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में फैली हुई हैं, जो एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में शहर के बढ़ते महत्व को रेखांकित करती हैं।

शहर के तीन स्थानों पर आयोजित यह कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग (SEC) द्वारा अगले वर्ष 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों की घोषणा से कुछ घंटे पहले हुआ। भाजपा नागपुर नगर निगम (NMC) में लगातार चौथी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जिनका नागपुर कार्यक्रम में शामिल होना निर्धारित था, पुणे में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के कारण ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। गडकरी ने NMC द्वारा ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए खरीदी गई 70 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का भी उद्घाटन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें