Get App

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद भारत ने अब लद्दाख में बना दिया पहला रॉक चेक डैम! इसके असर को समझिए

लद्दाख प्रशासन ने उपशी में सिंधु नदी पर अपना पहला रॉक चेक डैम तैयार किया है। इस परियोजना का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में नदी के पानी का बेहतर इस्तेमाल करना और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 05, 2026 पर 10:45 AM
सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद भारत ने अब लद्दाख में बना दिया पहला रॉक चेक डैम! इसके असर को समझिए
उपशी में निर्मित यह चेक डैम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सिंधु नदी पर बनाया गया अपनी तरह का पहला रॉक चेक डैम है (Photo: Canva/Representation Image)

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद से चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार ने बॉर्डर इलाकों में अपने जल संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने उपशी में सिंधु नदी पर पहला रॉक चेक डैम बनाकर तैयार कर दिया है। इस स्ट्रैटिजिक और खेती के लिए फायदेमंद परियोजना का मेन उद्देश्य भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में बहने वाली नदियों के पानी का बेहतर और अधिकतम उपयोग करना है।

बिना सीमेंट के बना अनूठा चेक डैम: जल स्तर में 10 फीट की बढ़ोतरी

उपशी में निर्मित यह चेक डैम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सिंधु नदी पर बनाया गया अपनी तरह का पहला रॉक चेक डैम है। इसे बनाने में सीमेंट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे नदी के प्रवाह के बीच प्राकृतिक पत्थरों और विशाल चट्टानों को व्यवस्थित तरीके से रखकर तैयार किया गया है। इस चेक डैम के बनने से जल स्तर करीब 10 फीट तक बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने की वजह से अब पानी को इगू फे सिंचाई नहर के जरिए आसानी से खेती वाली जमीनों की तरफ मोड़ा जा रहा है। इस रॉक चेक डैम की जल संग्रहण क्षमता करीब 40 मिलियन लीटर (4 करोड़ लीटर) है।

लद्दाख के किसानों की पुरानी समस्या का स्थायी समाधान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें