Get App

Nature Bazaar Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में लगी भीषण आग, 50 दुकानें जलकर खाक

Nature Bazaar Fire: दक्षिण दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में रविवार (15 मार्च) सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। इसके बाद बड़े पैमाने पर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। फिलहाल, फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 1:07 PM
Nature Bazaar Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में लगी भीषण आग, 50 दुकानें जलकर खाक
Nature Bazaar Fire: दक्षिण दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगने से 50 दुकानें जलकर खाक हो गई

Nature Bazaar Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार (15 मार्च) को भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटीं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिनकी दुकानें प्रभावित हुई हैं, वे अब आ रहे हैं। सुबह साढ़े छह बजे के करीब आग लगी है। उसने कहा कि मेरे बताने से लोग यहां इकठ्ठा हो गए थे।

सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक शख्स ने IANS को बताया कि जिनकी दुकानों में आग लगी थी हम लोगों ने उसे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया कि हमें सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंधेरिया मोड़ के पास हुई। यह बाजार हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। हमारा वाहन वसंत कुंज से 7:30 बजे तक मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल जान का कोई नुकसान नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गई।

50 दुकानें जलकर खाक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें