Get App

₹500 Crore Remark Row: 'उन्हें पागलों के अस्पताल में....'; कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का नवजोत कौर सिद्धू पर तीखा पलटवार, जानें- क्या है पूरा मामला

₹500 Crore Remark Row: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है। उनके इस दावे पर बवाल मच गया है। कांग्रेस तिलमिला गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 5:31 PM
₹500 Crore Remark Row: 'उन्हें पागलों के अस्पताल में....'; कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का नवजोत कौर सिद्धू पर तीखा पलटवार, जानें- क्या है पूरा मामला
₹500 Crore Remark Row: विवाद के बाद नवजोत कौर ने दावा किया कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है

₹500 Crore Remark Row: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सोमवार (8 दिसंबर) को कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू कोमुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये वाली उनकी टिप्पणी के लिए उन्हें पागलों के किसी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दे दीपंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है।

इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के कामकाज पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इस बीच, उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा, "उन्हें अस्पताल में, 'पागलों के किसी अच्छे अस्पताल' में भर्ती कराया जाना चाहिए।"

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि यदि कांग्रेस उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौटेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वे पंजाब को 'स्वर्णिम राज्य' में बदल सकते हैंनवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा था कि हम हमेशा पंजाब और पंजाबीयत की बात करते हैं। लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं, जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें