Nepal Gen Z Protest: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार (10 सितंबर) को कहा कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया और इंडिगो स्पेशल उड़ानें चला रही हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि विमानन कंपनियों को अपने किराए उचित स्तर पर रखने की सलाह दी गई है। नेपाल में हिंसक विरोध-प्रदर्शन की वजह से उपजे अशांति के बाद काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था। करीब 24 घंटे तक एयरपोर्ट का संचालन बंद रखने के बाद बुधवार को इसे फिर शुरू कर दिया गया।
