वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने गुरुवार को भारत में एक दुर्लभ वायरस के दो मामलों की रिपोर्ट दी। दिसंबर 2025 के बाद से भारत में निपाह वायरस के केवल दो मामले सामने आने के बाद, WHO ने शुक्रवार को कहा कि देश से वायरस फैलने का खतरा कम है और यात्रा या व्यापार प्रतिबंधों की कोई जरूरत नहीं है। WHO का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हांगकांग, थाईलैंड, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम और नेपाल में निपाह वायरस के मामले सामने आने के बाद Covid-19 जैसी स्वास्थ्य जांच व्यवस्थाएं फिर से लागू की जा रही हैं।
