Get App

बिहार में अब नहीं रहेंगे नीतीश कुमार, CM के राज्यसभा जाने को लेकर क्या चल रही थी परदे के पीछे की राजनीति

Bihar Politics: लेकिन बीजेपी ने बिहार में NDA गठबंधन के भविष्य को लेकर काफी कुछ सोच रखा था। नीतीश कुमार की कोर टीम से मंथन चला। नीतीश कुमार को भी चर्चा का हिस्सा बनाया गया। नीतीश कुमार की वरिष्ठता को देख कर इतना तो बीजेपी जानती ही थी कि उनका भरोसा जीते ये बदलाव संभव नहीं था

Amitabh Sinhaअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 5:57 PM
बिहार में अब नहीं रहेंगे नीतीश कुमार, CM के राज्यसभा जाने को लेकर क्या चल रही थी परदे के पीछे की राजनीति
बिहार में अब नहीं रहेंगे नीतीश कुमार, CM के राज्यसभा जाने को लेकर क्या चल रही थी परदे के पीछे की राजनीति

जब पूरी दुनिया अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग को देख रही थी, उस बीच बिहार में एक और संभावित जंग को शांति पूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। चौंकिए मत हम बात कर रहे हैं बिहार में हुए शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन की। 21 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने दिल्ली कूच करने के लिए पहला कदम भर लिया है। अपनी सेहत और JDU के भविष्य को लेकर छिड़ी बहस के बीच नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने की हामी तो भर ही दी। विधानसभा चुनावों से पहले से ही ये चर्चा जोरों पर थी कि बीजेपी ज्यादा दिनों तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना कर नहीं रखेगी। और ये मौका चुनाव खत्म होने के महज तीन महीनों के भीतर ही आ जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था। राजनीति के एक युग का अंत होने जा रहा है।

लेकिन बीजेपी ने बिहार में NDA गठबंधन के भविष्य को लेकर काफी कुछ सोच रखा था। नीतीश कुमार की कोर टीम से मंथन चला। नीतीश कुमार को भी चर्चा का हिस्सा बनाया गया। नीतीश कुमार की वरिष्ठता को देख कर इतना तो बीजेपी जानती ही थी कि उनका भरोसा जीते ये बदलाव संभव नहीं था।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना और मुख्यमंत्री पद छोड़ना कोई अकस्मात लिया गया फैसला नहीं हैं। इसकी पटकथा विधानसभा चुनावों से पहले ही लिखी जा चुकी थी। तभी तो नीतीश कुमार के नामांकन के वक्त गृहमंत्री अमित शाह खुद पटना में थे और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पन्नों में लिखा जाएगा, क्योंकि उन्होने बिहार को जंगलराज से मुक्त करा कर सुशासन दिया।

बतौर केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और सीएम के एक लंबे राजनीतिक कार्यकाल में कोई दाग नहीं लगा। मैं और मेरे NDA के सभी साथी दिल्ली में दिल से उनका स्वागत करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें