Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में बढ़ती दुविधा के बावजूद भारत को ईंधन की किसी भी कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सप्लाई में संभावित रुकावटों को लेकर जताई जा रही चिंताओं को दूर करते हुए गोयल ने मीडिया को बताया कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और देश भर में ईंधन की सप्लाई बिना रुकावट जारी रखने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।
