Gig Workers Nationwide Strike: अगर आप नए साल के जश्न के लिए ऑनलाइन खाना या ग्रॉसरी ऑर्डर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। 'गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विसेज वर्कर्स यूनियन' (GIPSWU) ने आज, 31 दिसंबर को देशभर में बड़े पैमाने पर हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल 25 दिसंबर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण फेज है। इस हड़ताल का सीधा असर Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto, Flipkart और BigBasket जैसी सेवाओं पर पड़ने की संभावना है।
