Noida Fire: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार (12 मार्च) तड़के भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। वहीं, आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखा। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, आगजनी के दौरान फैक्ट्री के अंदर कई लोग फंस गए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। अभी तक इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
