Odisha Hospital Fire: ओडिशा के कटक में स्थित SCB मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के ट्रॉमा केयर के ICU विभाग में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार (16 मार्च) सुबह अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के लगभग 11 कर्मचारी झुलस गए। ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं। सीएम ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
