Odisha Landslide: ओडिशा के क्योंझर जिले में मंगलवार (1 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया। एक अवैध मैंगनीज खनन से हुए भूस्खलन की वजह से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा तब हुआ जब वे कथित तौर पर अवैध मैंगनीज खनन में लगे थे। यह घटना बैतरणी रिजर्व फॉरेस्ट एरिया के अंतर्गत आने वाले जोडा पुलिस सीमा के पास स्थित बिचकुंडी गांव से कुछ दूर दलपहाड़ पहाड़ी के पास हुई। मृतकों की पहचान संदीप प्रुट्टी, कांडे मुंडा और गुरु चंपिया के रूप में हुई है। सूत्रों बताया कि तीनों अवैध रूप से मैंगनीज निकाल रहे थे, तभी ढीली मिट्टी का एक हिस्सा ढह गया।
